बुधवार, 27 जनवरी 2021

सफर में ले जाने के लिए नाश्ता

 


जब भी हम यात्रा करते है तो, हमारे अंदर विचार आता  है कि हम रास्ते  के लिए ऐसा क्या बनाये की जो अधिक  दिनों तक ख़राब न हो | मैं आपको बताती हूँ, आसान रेसिपी जो हम सब  घर पर आसानी से बना सकते है, और जो  सफर में  कई दिनों तक चल सकता है |

दाल की खस्ता पूड़ी .

सामग्री  : आटा , उड़द की दाल ,अजवाइन ,सौंफ ,हींग ,नमक ,हरी मिर्च ,हरी धनिया ,तेल |




विधि : 

सबसे पहले दाल को ५ से ६ घंटे के लिए पानी में भिगो कर  रख देते है  |दाल भीग जाने के बाद उसे अच्छी तरह धोकर मिक्सर में महीन पीस  लेते है |अब एक  कढ़ाई या पैन में २ चम्मच  तेल डाल  कर गर्म होने पर,  इसमें  हींग ,अजवाइन , सौंफ और फिर दाल डाल कर  अच्छे से ब्राउन होने तक भून लेते है |अब इस मिश्रण में हरी मिर्च , हरी धनिया और नमक को मिलाकर मिक्स कर  लेते है |

अब जो आटा तैयार करके रखा है उसकी छोटी - छोटी लोई/ गोला  बनाकर दाल का मिश्रण भर कर  छोटी - छोटी पूरी बना के तेल में लाल होने तक तल लें |

स्वादिष्ट दाल पूड़ी तैयार | 

प्रतिभा , ( पीएचडी, होम साइंस ) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धर्म एक विश्वास व आस्तित्व का प्रश्न

 मानव जाति का इस धरती पे होना अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण घटना है। धर्म एक आधार है जो मानव को उसके मूल तत्वों से परिचय करता रहता है। सनात...