भारत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भारत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 27 नवंबर 2022

धर्म एक विश्वास व आस्तित्व का प्रश्न

 मानव जाति का इस धरती पे होना अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण घटना है। धर्म एक आधार है जो मानव को उसके मूल तत्वों से परिचय करता रहता है। सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीनतम धर्म है। इसमें प्रकृति और पृथ्वी से जुडी हुई बस्तुवों का उल्लेख मिलता है। ईश्वर धर्म के केंद्र में एक अत्यंत सम्मानित व सक्षम व्यक्तित्व है। 

आधुनिक युग में धर्म के रूप अलग दिख सकते है। परन्तु सभी के मूल तत्त्व या केंद्र में मोक्ष की बात होती है। हमें अपने मूल धर्म के जड़ो को मजबूती से पकड़कर उसमे अपना आस्तित्व ढूढ़ना  होगा। 

रविवार, 13 नवंबर 2022

सनातन का अर्थ

 सनातन का अर्थ है कुछ ऐसा जो कालातीत हो, पुरातन हो ।  आम या बोलचाल की भाषा में  इसे हिन्दू धर्म या सनातन धर्म कहा जा सकता  है। इसका अर्थ संस्कृति, पुरातन  और सभ्यता भी हो सकता है। तो, सनातन धर्म का अर्थ "कालातीत सभ्यता" से माना जा  सकता है। भगवत  गीता में, कृष्ण जी ने अपने द्वारा साझा किए गए ज्ञान को सनातन या कालातीत बताया हैं।

हिंदुत्व -सनातन धर्म के मूल में है। यह  एक शब्द जिसका उल्लेख 19 वीं शताब्दी के अंत में चंद्रनाथ बसु ने भी  किया था।  वह  जोर देकर कहते  है कि यह सनातन धर्म है,जो समय के साथ बदलता है और इसे सुधार की जरुरत नहीं है। यहाँ  के लोगो के मन में सर्व -धर्म समभाव की भावना कूट कूट के भरी है। 

नरेंद्र मोदी जी के काल  में, भारतवर्ष के लोग अपने पुरातन सनातन गौरव का अनुभव कर रहे है। उम्मीद है २१ वी सदी का भारत आत्मनिर्भर होगा। जय श्रीराम 

सोमवार, 25 जनवरी 2021

कोरोना काल में संतुलित आहार का महत्व

 जैसा कि  हम सभी जानते है , आजकल समय के साथ  हमारी  दिनचर्या भी बदलती जा रही है | अतः,  हमें  अपने शरीर को स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती है |काम करने के साथ ही  हमे अपने खान-पान  शैली पर भी विशेष ध्यान  रखना होता है |इन सभी बातों का ध्यान  रखते हुए हमे अपने आहार में हरी सब्जियां और फल शामिल करना चाहिए |



हमे अपने शरीर  को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवशकता  होती है |  जो , हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को  बनायें रखती  है |हमारे देश में विभिन्ना  धर्म और जाति के लोग रहते है, जिनके खाने के तरीके भी अलग होते हैं | अतः , हमे निम्न लिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए ....

१) हमे अपनेआहार में पीले फल ,हरी सब्जियों  का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए |

२) हमारे शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा की जरुरत होती है जिसकी पूर्ति साबुत अनाज .बाजरा वनस्पति घी .मेवा कंद  वाली सब्जियों का प्रयोग करके पूरा कर  सकते है। 

३) विटामिन और खनिज हमारे शरीर को सुरक्षा का  आवरण देते है |जिनका हमारे आहार में होना अति आवश्यक है | जैसे  फल ,अंडा .दूध .दूध से बने पदार्थ तथा मछली और मांसाहारी फ़ूड पदार्थो को शामिल किया जा सकता है |

कोविड, जैसे महावारी का सामना हम इस प्रकार अच्छे ढंग से कर सकतें हैं। 

( प्रतिभा ) 


टीकाकरण का महत्व : भारत के वैज्ञानिको का सम्मान

 


हम जानते हैं की समस्त देश  कोविड वायरस से लड़ाई लड़ रहा हैं।  इसके खात्मे के लिए हमारे वैज्ञानिक समुदाय ने अथक प्रयास किया हैं। इसी सन्दर्भ में भारत सरकार की प्रेरणा से हमारे वैज्ञानिको ने कड़ी मेहनत करके दो दवाओं \टीकाओं का विकास किया, इसमें कोवी-शील्ड और को वैक्सीन का नाम प्रमुख है। 

जनमानस को यह समझना होगा की कैसे हमारे सैनिक देश की सीमा की सुऱक्षा किसी भी परिस्थिति में करते हैं ,उसी प्रकार आज वैज्ञानिको ने भी अपने जान की परवाह किये बिना अन्य देशभक्त लोगो के साथ दवा विकसित की हैं।



 

अब यह समय हैं कि लोगो को आगे आकर वैक्सीन लगवानी चाहिए।  किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार और भ्रम में न रहते हुए हम सभी को अपने डॉक्टर्स , पैरामेडिकल स्टाफ और समान्नित वैज्ञानिक लोगो का ध्यान रखना चाहिए।  यह टीका भारत कि अर्थव्यस्था का आधार साबित हो सकता हैं  क्यूंकि  बहुत सी अन्य सेवाएं और वस्तुओ का विकास इसके ऊपर निर्भर करेगा। 

देश के परम ओजस्वान , प्रधानमंत्री जी का भी सम्मान इस टीकाकरण  अभियान से जुड़ा हैं।  

भारत माता की जय। 

गणतंत्र दिवस कि ढेर शुभकामनाएँ||

धर्म एक विश्वास व आस्तित्व का प्रश्न

 मानव जाति का इस धरती पे होना अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण घटना है। धर्म एक आधार है जो मानव को उसके मूल तत्वों से परिचय करता रहता है। सनात...