सोमवार, 25 जनवरी 2021

कोरोना काल में संतुलित आहार का महत्व

 जैसा कि  हम सभी जानते है , आजकल समय के साथ  हमारी  दिनचर्या भी बदलती जा रही है | अतः,  हमें  अपने शरीर को स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती है |काम करने के साथ ही  हमे अपने खान-पान  शैली पर भी विशेष ध्यान  रखना होता है |इन सभी बातों का ध्यान  रखते हुए हमे अपने आहार में हरी सब्जियां और फल शामिल करना चाहिए |



हमे अपने शरीर  को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की आवशकता  होती है |  जो , हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को  बनायें रखती  है |हमारे देश में विभिन्ना  धर्म और जाति के लोग रहते है, जिनके खाने के तरीके भी अलग होते हैं | अतः , हमे निम्न लिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए ....

१) हमे अपनेआहार में पीले फल ,हरी सब्जियों  का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए |

२) हमारे शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा की जरुरत होती है जिसकी पूर्ति साबुत अनाज .बाजरा वनस्पति घी .मेवा कंद  वाली सब्जियों का प्रयोग करके पूरा कर  सकते है। 

३) विटामिन और खनिज हमारे शरीर को सुरक्षा का  आवरण देते है |जिनका हमारे आहार में होना अति आवश्यक है | जैसे  फल ,अंडा .दूध .दूध से बने पदार्थ तथा मछली और मांसाहारी फ़ूड पदार्थो को शामिल किया जा सकता है |

कोविड, जैसे महावारी का सामना हम इस प्रकार अच्छे ढंग से कर सकतें हैं। 

( प्रतिभा ) 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धर्म एक विश्वास व आस्तित्व का प्रश्न

 मानव जाति का इस धरती पे होना अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण घटना है। धर्म एक आधार है जो मानव को उसके मूल तत्वों से परिचय करता रहता है। सनात...